Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों की जांच के लिए चलाया गया अभियान

कलेक्टर ने नियमों का पालन करने आमजन से की अपील

धमतरी, 14 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के सुरक्षित उपयोग और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गैस सिलेंडरों के भंडारण तथा उपयोग से जुड़े नियमों की जांच की।

जांच के दौरान टीम ने गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, वैध दस्तावेजों तथा वितरण व्यवस्था की पड़ताल की। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नियमानुसार समझाइश दी गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध रिफिलिंग करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि गैस सिलेंडरों के उपयोग में सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं