Ro no D15139/23

दिल्ली कार ब्लास्ट: आतंकी साजिश में इस्तेमाल चौथी कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मिली, मौके पर बम स्क्वॉड पहुंचा

फरीदाबाद । दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने अब आतंकियों की चौथी संदिग्ध कार का सुराग लगाया है. सिल्वर कलर की एक मारुति ब्रेजा फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी मिली है. एटीएस और एनआईए की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं. अधिकारियों ने मौके पर बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है, जो इस गाड़ी की जांच में जुट गए हैं.
सूत्रों के अनुसार, यह ब्रेजा कार भी डॉ. उमर नबी की मूवमेंट और नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है, जो सोमवार को हुए रेड फोर्ट ब्लास्ट का मुख्य आरोपी था. यह ब्रेजा कार भी उसी डॉ शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसकी एक और कार छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थी. उसमें पुलिस को असॉल्ट राइफल मिली थी.
जांच में अब तक चार गाड़ियां आईं सामने
अब तक जांच में चार गाड़ियां सामने आ चुकी हैं. एक मारूति स्विफ्ट, जो डॉ शाहीन के नाम पर थी और फरीदाबाद में रेड के दौरान बरामद हुई थी. इसमें असॉल्ट राइफल मिली थी. दूसरी गाड़ी सफेद रंग की i20, जिसे उमर नबी चला रहा था और जिसके जरिए धमाका किया गया. तीसरी गाड़ी है लाल रंग की इको स्पोर्ट, जिसकी जांच अभी जारी है. और अब ब्रेजा, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से बरामद की गई है.
फरीदाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस को अस्थायी रूप से सील कर दिया है. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन से पूछताछ की जा रही है कि यह वाहन कब और किसने पार्क किया था. जांच एजेंसियों को शक है कि इस ब्रेजा का इस्तेमाल या तो लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए हुआ या धमाके से पहले विस्फोटक सामग्री के ट्रांसफर में.
नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दिखा डॉ उमर
इस बीच लाल किले के पास हुए विस्फोट वाले दिन का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें आतंकी डॉ. उमर नबी बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में प्रवेश करते और बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के पास जाते हुए दिखाई दे रहा है.
बदरपुर टोल प्लाजा के फुटेज में उमर को एक सफेद हुंडई i20 कार चलाते हुए और विस्फोट वाले दिन 10 नवंबर को सुबह लगभग 8.02 बजे टोल गेट पर रुकते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कार थोड़ी देर रुकती है, उस समय उमर नकदी निकालकर टोल ऑपरेटर को देता है और फिर आगे बढ़ता है. जांचकर्ताओं ने कहा कि मास्क पहने उमर बार-बार सीसीटीवी कैमरे की ओर देख रहा था. इससे पता चलता है कि उसे पता था कि सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में हैं.
उसी दिन बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के पास वाली गली के एक और सीसीटीवी क्लिप में उमर को एक संकरी गली में चलते हुए दिखा है, फिर वह थोड़ी देर के लिए अपना सिर घुमाता है. उसी पल उसका चेहरा कैमरे में साफ कैद हो जाता है.

  • Related Posts

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

      *मार्मिक समाचार पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान, शासकीय अवकाश के बावजूद सक्रिय रहा प्रशासन* *समाज कल्याण विभाग ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के माध्यम से पहुंचाई सहायता, आत्मनिर्भर जीवन…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर सहसपुर लोहारा में लगा विशेष राजस्व शिविर

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर सहसपुर लोहारा में लगा विशेष राजस्व शिविर *जुलाई और अगस्त में लगाए जाएंगे 4 और शिविर* रायपुर, 12 जुलाई 2026/ उप मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स