Ro no D15139/23

‘आतंकी डॉक्टरों’ की डायरी से खुलासे: 8 से 12 नवंबर तक की डेट, कश्मीर-फरीदाबाद के 25 लोगों का नाम,

नई दिल्ली । लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में शामिल डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी और डॉक्टर मुजम्मिल की ‘डायरी’ से अहम खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उमर और मुजम्मिल की डायरी से पता चला है कि ये एक बड़ी और सुनियोजित प्लानिंग के साथ काफी समय से हमले की साजिश रच रहे थे। ‘डायरी’ आतंकी उमर के कमरा नंबर-4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर-13 से बरामद की गईं, जहां पहले भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिले थे। यह कमरा फरीदाबाद के धौज में अल फलाह विश्वविद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर है।
उमर-मुजम्मिल की डायरी से चौंकाने वाले खुलासे
उमर और मुजम्मिल इन बरामद डायरियों में कोड वर्ड्स भी दर्ज हैं। इसमें विशेष तौर पर 8 से 12 नवंबर के बीच की तारीखों का जिक्र था, जो उस दौरान चल रही योजना का संकेत हैं। इन डायरी में लगभग 25 लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के हैं। ये सभी लोग अब जांच के दायरे में हैं।
व्हाट्सऐप ग्रुप, टेलिग्राम आईडी से कैसे जुड़े लोग
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 2021 में मुज्जमिल ने अपने तीन हैंडलर से उमर और उसके साथियों से मिलवाया था। इसके साथ ही, एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया था। फिर एक टेलीग्राम आईडी दी गई। उमर और बाकी लोग टेलीग्राम आईडी से जुड़े। जानकारी सामने आई है कि वसीम नाम के शख्स इसे ऑपरेट कर रहा था। उमर ने तीन महीने पहले एक सिग्नल ऐप पर ग्रुप बनाया था, जिसमें दो से चार लोग ही शामिल थे।
आई-20 और ईको स्पोर्ट्स के बाद एक और कार की तलाश
एक और नया खुलासा यह हुआ है कि संदिग्ध आरोपी आई-20 कार और ईको स्पोर्ट्स के बाद दो और पुरानी गाड़ी तैयार करने का प्लान कर रहे थे, जिसमें विस्फोटक रखकर और बड़ा टारगेट कर सकें।

  • Related Posts

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Read more

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : संसद का मानसून सत्र अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. पिछले दो हफ्तों में NEET पेपर लीक मामला सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा. सरकार और विपक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए