Ro no D15139/23

स्कूल की छत से गिरी बालिका के हाथ में फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

कलेक्टर ने घटना को अत्यंत संवेदनशीलता बताया, शिक्षा विभाग को स्कूल परिसरों में सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
धमतरी । नगरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय ज्ञान ज्योति विद्यालय कोटाभरी की कक्षा दूसरी की छात्रा नन्दकुमारी कमार (8वर्ष) पिता सुखराम कमार के स्कूल की छत से गिरकर घायल हो जाने की घटना सामने आई है।
घटना 28 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे की है। जब बच्ची स्कूल की छत से जुड़ी हुई एक अन्य छत की ओर जाते समय पैर फिसलकर गिर गई। इस हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर और अन्य चोट आई। जानकारी मिलते ही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए । बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए नगरी शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। इस दौरान एम्बुलेंस की व्यवस्था में देरी हुई, जिसे समाजसेवियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मदद से संभव बनाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी और नगरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्परता से संज्ञान लिया गया। जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस गंभीर घटना को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए शिक्षा विभाग को स्कूल परिसरों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल समय के बाद किसी भी परिस्थिति में बच्चों को परिसर में अकेले नहीं रहने दिया जाए।
उन्होंने समस्त स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल भवन, छत और अन्य संरचनाओं की नियमित निगरानी हो, तथा सुरक्षा उपायों की पूर्ण पालना हो।
साथ ही, कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया है कि ग्रामीण और विशेष जनजातीय वर्गों के बच्चों के हित में समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने हेतु संचार व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ किया जाए। प्रशासन द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल