Ro no D15139/23

300 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के चिन्हांकित 300 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य  अनिता मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य लता सिन्हा,  सुरेश वर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़  भगवती साहू, प्रबंधक एलिम्को  नितिन माहौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण एवं एलिम्को (जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा एक माह पूर्व जिले के सभी विकासखण्डों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन सहायक उपकरण प्रमाणन शिविरों का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम में 300 वरिष्ठ नागरिकों को 36 लाख रूपए से अधिक की लागत की सामग्री श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, फूड केयर किट, सर्वाइकल कालर, स्टूल विथ कमोड, विलचेयर, पॉलिमर जेल, फोल्डिंग वाकर, एल एस बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट सहित अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार  बिरसिंह साहू एवं  बालकृष्ण बघेल द्वारा किया गया।
  • Related Posts

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए…

    Read more

    बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में नई…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत