Ro no D15139/23

सियानगुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

 

धमतरी, 22जुलाई 2026।कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग, धमतरी के सहयोग से जननी सेवा संस्थान, अर्जुनी द्वारा संचालित सियानगुड़ी (डे-केयर सेंटर) में मंगलवार को एम.जी.एम. नेत्र चिकित्सालय, रायपुर के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 40 वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। एम.जी.एम. नेत्र चिकित्सालय, रायपुर से आए आउटरीच टीम के विशेषज्ञों द्वारा सभी हितग्राहियों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के उपरांत आवश्यकता के अनुसार पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया तथा नेत्र स्वास्थ्य एवं दृष्टि संरक्षण संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, एम.जी.एम. नेत्र चिकित्सालय, रायपुर तथा जननी सेवा संस्थान, अर्जुनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना, दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान करना है। विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ