Ro no D15139/23

14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

जगदलपुर, 11 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के युवाओं सहित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, होमगार्ड के जवान तथा खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी शामिल होंगे। यह आयोजन देशभक्ति और एकता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ गुरुवार 14 अगस्त को प्रातः साढ़े 7 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से होगा। यह दौड़ संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड होते हुए चांदनी चैक से महावीर ज्वेलर्स चैक की ओर मुख्य सड़क से गुजरेगी और अंत में गोल बाजार चैक से होते हुए पुनः मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी।

कलेक्टर श्री हरिस एस ने इस स्वतंत्रता दौड़ में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह गणमान्य नागरिकों और युवाओं से करते हुए कहा है कि यह दौड़ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को और भी उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने प्रेरक साबित होगी।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?