Ro no D15139/23

फ्रेंच ओपन: अल्कारेज लगातार दूसरी बार चैंपियन; नंबर एक सिनर को पांच सेट तक चले मुकाबले में हराया

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली । फ्रेंच ओपन 2025 पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने जीत दर्ज करते हुए अपना दूसरा रौलेंड गैरोस का खिताब जीता। उन्होंने पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जैनिक सिनर को कमबैक स्पेशल से हराया।
स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने रोलां गैरो पर पांच घंटे 29 मिनट चले ऐतिहासिक फाइनल में फिर अपनी बादशाहत कायम की। फ्रेंच ओपन इतिहास के सबसे लंबे और रोमांच के चरम तक पहुंचे पांच सेटों के फाइनल में अल्कारेज ने शीर्ष वरीय इटली के यानिक सिनर को सुपर टाईब्रेकर में 4-6, 6-7 (4), 6-4, 7-6 (3), 7-6 (10-2) से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। यह उनका दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है।
जुझारुपन क्या होता है, यह फिलिप चैटियर कोर्ट पर 22 साल के अल्कारेज ने दिखाया। चौथे सेट में सिनर के पक्ष में तीन मैच प्वाइंट थे। लग रहा था कि वह 49 वर्ष बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, पर अल्कारेज किसी आैर मूड में थे। 0-40 से पिछड़ने के बावजूद न सिर्फ तीनों मैच प्वाइंट बचाए, बल्कि मुकाबला 5-5 की बराबरी पर ले आए। इस सेट के टाईब्रेकर 7-3 से जीतकर वे मैच को दो-दो सेट की बराबरी पर ले आए। पांचवें सेट में सिनर 5-4 के स्कोर पर अल्कारेज की सर्विस तोड़कर मुकाबला सुपर टाईब्रेकर की ओर ले गए, जिसे अल्कारेज ने 10-2 से जीत लिया। इसके बाद वह कोर्ट पर लेट गए। उनकी आंखों में आंसू थे।
सिनर को पहली बार फाइनल में मिली हार
फाइनल उन दो खिलाडि़यों के बीच था, जो इससे पहले कभी भी कोई ग्रैंडस्लैम का फाइनल नहीं हारे थे। अल्कारेज पिछले चार और सिनर तीन बार फाइनल में पहुंचकर ग्रैंडस्लैम विजेता बन चुके थे, लेकिन यहां अल्कारेज ने बाजी मार ली और सिनर को पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सिनर के लिए फाइनल का सफर स्वप्न सरीखा था। वह बिना कोई सेट हारे फाइनल में पहुंचे, लेकिन अल्कारेज ने उनके सारे समीकरण बिगाड़ दिए।
2021 के फाइनल की कहानी दोहराई गई
2021 के फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी ऐसा ही मुकाबला खेला गया था, जब नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को दो सेटों से पिछड़ने के बाद 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया था। चार वर्ष बाद अल्कारेज और सिनर के बीच फाइनल इससे भी ज्यादा ऊंचाइयां छू गया।
पिछला रिकॉर्ड
फ्रेंच ओपन में सबसे लंबे फाइनल का रिकॉर्ड 1982 में बना था। तब मैट्स विलेंडर और गुलेरिमो विलास के बीच हुआ फाइनल मुकाबला 4 घंटे 42 मिनट तक चला था।
हमेशा याद की जाएगी अल्कारेज की वापसी
चौथे सेट में अल्कारेज ने जो वापसी की उसे टेनिस इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज किया जाएगा। सिनर स्पेनिश खिलाड़ी की सर्विस तोड़ चुके थे और 5-3 की बढ़त पर थे। सेट के नौवें गेम में अल्कारेज अपनी सर्विस बचाने की स्थिति में नहीं थे। 0-40 का स्कोर था और सिनर के पक्ष में तीन मैच प्वाइंट थे। हर किसी को लग रहा था कि खिताब सिनर की झोली में चला गया है, लेकिन जीवट प्रतिभा के धनी अल्कारेज ने हार नहीं मानी और जबरदस्त संघर्ष क्षमता दिखाते हुए सर्विस बचा ली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पांचवें सेट तक अपना दबदबा बनाए रखा।

  • Related Posts

    Peddi Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

    Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बुच्ची बाबू सना की ओर से निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा में…

    Read more

    मीडिया को देखकर क्यों छिपने लगे Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan?

    Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड की चर्चित स्टारकिड पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों को हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट किया…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात