Ro no D15139/23

फ्यूचर-रेडी फैसिलिटेशन स्किल्स कार्यशाला सम्पन्न आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की क्षमता वृद्धि पर जोर

धमतरी, 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन धमतरी द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन तथा आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “फ्यूचर-रेडी फैसिलिटेशन स्किल्स” का सफल आयोजन कुरूद स्थित PACE सेंटर में किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के प्रशिक्षण अधिकारियों एवं प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षकों की क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा प्रशिक्षण पद्धतियों को अधिक प्रभावी, नवाचारपूर्ण और परिणाममुखी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, प्रशिक्षार्थियों के साथ प्रभावी संवाद और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से लर्नर एंगेजमेंट, उद्योग की अपेक्षाओं की समझ, सीखने की खाई को पाटने के उपाय, डिजिटल एवं एआई आधारित टूल्स का उपयोग, तथा कम्पीटेंसी-आधारित प्रशिक्षण पद्धतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रक्रिया को अधिक सहभागी, तकनीक-समर्थ और परिणामोन्मुख बनाने के लिए व्यवहारिक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही कंटेंट डेवलपमेंट टीम से महेंद्र मरकाम तथा राज्य स्तरीय टीम के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण को उद्योग की मांग के अनुरूप अद्यतन करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षकों को नवीनतम तकनीकों, डिजिटल साधनों और शिक्षण-प्रशिक्षण की आधुनिक विधियों से जोड़ते हैं, जिससे युवाओं को बेहतर कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार किया जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार आएगा और आईटीआई में अध्ययनरत युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कौशल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां