Ro no D15139/23

एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का जिला अस्पताल में होगा शुभारंभ

14 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क लगेगा टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रयास

धमतरी, 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार द्वारा किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (HPV) वैक्सीन टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि इसी क्रम में जिला अस्पताल धमतरी में 16 मार्च 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है।
डॉ. कौशिक ने बताया कि टीकाकरण के लिए किशोरी की आयु का प्रमाण आवश्यक होगा, जिसके लिए आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र मान्य रहेगा। यदि पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र के आधार पर भी टीकाकरण किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्थल पर प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष तथा निगरानी कक्ष की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एचपीवी वैक्सीन, एडी सिरिंज, वैक्सीन वायल ओपनर, एनाफिलेक्सिस किट, हैंड सैनिटाइज़र सहित आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
टीकाकरण के बाद प्रत्येक लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। साथ ही टीकाकरण की जानकारी यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जिससे लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
// पाराशर/

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां