Ro no D15139/23

गगनई जलाशय: प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का स्वर्ग

रायपुर, 17 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों से समृद्ध है। यहां की पहाड़ियां, नदी-नाले और जंगल, प्रकृति प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन्हीं आकर्षणों में से एक है गगनई जलाशय, जो जिला मुख्यालय गौरेला से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलाशय प्रकृति की गोद में स्थित एक ऐसा स्थान है, जहां पर्यटक नौकायन, पिकनिक और साहसिक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

गगनई जलाशय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। चारों ओर हरियाली से घिरा यह स्थान हर किसी को सुकून प्रदान करता है। जलाशय का मुख्य आकर्षण है नौकायन (बोटिंग), जो पर्यटकों को खास अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही यहाँ का सनसेट पॉइंट बेहद लोकप्रिय है। झील में डूबते सूरज की लालिमा और चारों ओर पहाड़ों का दृश्य यहां आने वाले हर पर्यटक का दिल जीत लेता है। झील का यह मनोरम दृश्य ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्रकृति ने अपनी कलाकृति को निखार कर यहां सजाया हो। गगनई जलाशय में पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। वन विभाग द्वारा बनाए गए सर्व-सुविधायुक्त कमरे और कैंटीन मुख्य आकर्षण हैं। पर्यटक अपने परिवार के साथ यहां रुककर शांत और सुकून भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।

गगनई जलाशय सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। नाइट कैम्पिंग, ट्रेकिंग, और पक्षीदर्शन जैसी साहसिक गतिविधियों का भी यहां आयोजन होता है। पर्यटकों के लिए बनाए गए सेल्फी पॉइंट और स्कूल-कॉलेज के बच्चों के लिए नवाचार कैंप इस स्थान की खासियत को और बढ़ाते हैं। यह नेचर कैंप भालुओं के आवास वाले जंगल के करीब स्थित है। यहां वन विभाग द्वारा पर्यावरण चेतना केंद्र स्थापित किया गया है, जो भालुओं के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है। कभी-कभी भालुओं के दर्शन भी पर्यटकों को रोमांचित कर देते हैं।

गगनई नेचर कैंप पूरे साल पर्यटकों से गुलजार रहता है। स्थानीय लोग और बाहरी पर्यटक इसे पिकनिक के लिए उपयुक्त स्थान मानते हैं। शांत जलवायु, मनोरम दृश्य, और सुविधाओं के कारण यह राज्य के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। गगनई जलाशय केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, रोमांच और सुकून का संगम है। यह स्थान उन सभी के लिए आदर्श है, जो प्रकृति के करीब आकर शांति और आनंद का अनुभव करना चाहते हैं।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं