Ro no D15139/23

गजरथ यात्रा पहुंचा कांसाबेल विकासखंड अब तक गजरथ यात्रा फरसाबहार, कुनकुरी, बगीचा एवं पत्थलगांव के 92 स्कूलों में लगभग 9800 छात्राओं को  हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की दी है जानकारी

जशपुरनगर  09 नवंबर 2025/विगत कई वर्षों से जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र रहा है एवं हाथियों की उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। यहां की भौगोलिक संरचना तथा घने वन क्षेत्र एवं अन्तर्राज्यीय सीमा से लगे होने के कारण कई स्थलों से हाथियों का प्रवेश जशपुर जिले में होता है। जिससे हाथी मानव द्वंद की घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है।

जशपुर वन मंडल द्वारा  हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने उद्देश्य से 21 जून 2025 को गजरथ यात्रा 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है।
गजरथ यात्रा हाथी प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर दौरा कर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधियां के संबंध में विशेष रूप से हाथी प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा 06 वीं से 12वीं के छात्र व छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही गांव के चौपालों में चलचित्र के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों में जागरूकता लाने का कार्य करेगी।
गजरथ यात्रा फरसाबहार, कुनकुरी बगीचा एवं पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले 92 स्कूलों में हाथी के व्यवहार एवं गतिविधियां की जानकारी लगभग 9800 छात्र व छात्राओं देकर गजरथ यात्रा कांसाबेल विकासखण्ड में पहुंचकर अब तक 04 स्कूलों के 903 छात्र व छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दिया गया। वर्तमान में कांसाबेल विकासखंड में निरंतर गजरथ यात्रा अपना कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित…

    Read more

    जिले में ‘‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘‘ अभियान प्रारंभ, 31 योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

    जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण