Ro no D15139/23

झोपड़ी से पक्के घर तक- गीताबाई का पूरा हुआ वर्षों पुराना सपना

पीएम जनमन योजना से बना पक्का मकान

जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोंगा नाला की विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज की महिला गीताबाई पति सीताराम के जीवन में प्रधानमंत्री पीएम जनमन योजना ने नया उजाला भर दिया है। वर्षों तक बारिश, हवा और ठंड में झोपड़ी में जीवन बिताने वाली गीताबाई अब पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।
गीताबाई और उनका परिवार जंगल से वनोपज संग्रहण, बाँस से टोकरियाँ तथा अन्य उपयोगी वस्तुएँ बनाकर अपना जीवन चलाते रहे। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह कभी पक्का मकान में रहेगी। उन्हें लगता था कि जीवन भर झोपड़ी ही उनका घर रहेगा। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए पीएम जनमन योजना लागू किए जाने के बाद गीताबाई जैसे कई बिरहोर परिवारों के सपनों को नए पंख मिले। योजना के अंतर्गत उनके ससुर धरम सिंह का भी पक्का घर स्वीकृत हुआ, जो अब बनकर तैयार है। अब इस घर में गीता बाई भी रहती है।
गीताबाई बताती हैं कि जब वह शादी होकर आई तो झोपड़ी थी। घर भी छोटा सा था। पीएम जनमन योजना से जब घर बनना शुरू हुआ तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। कुछ दिन बाद घर बनकर तैयार हो गया और वे लोग इस घर में रहते हैं। उनका कहना है कि अब बारिश में रातें जागकर नहीं बितानी पड़तीं, घर सुरक्षित है और जीवन में स्थिरता आई है। मजदूरी करके परिवार चलाने वाली गीताबाई को अब भविष्य थोड़ा उज्जवल दिखाई देता है।
पीएम जनमन योजना ने न सिर्फ बिरहोर धरम सिंह का घर बनाया उनके बहू गीताबाई का भी घर बनाया और उनके सपनों को भी मजबूत नींव दी है। यह उन अनेक परिवारों की कहानी है जिनका जीवन इस योजना से बदल रहा है और जो अब सम्मान, सुरक्षा और आशा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….