Ro no D15139/23

जिला पंचायत की साधारण सभा संपन्न

राजनांदगांव 15 नवम्बर 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव की अध्यक्षता में जिला पंचायत राजनांदगांव की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति एवं वित्तीय मदों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कार्यों को प्राथमिकता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। कृषि एवं सहकारिता विभाग को रबी सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से पूर्ण रखने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। सांख्यिकी विभाग को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय-सीमा में जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शासन द्वारा मड़ीयान जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत सर्व सभापति एवं सदस्य किरण बारले, गोपाल सिंह भूआर्य,  जागृति चुन्नी यदु, प्रशांत कोडापे, शीला सिन्हा, अनीता मंडावी, बीरम मंडावी, महेंद्र यादव, अंगेश्वर देशमुख, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, रंजीता पड़ोटी, लता सिन्हा, प्रतिमा चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

      – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 24 मार्च 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026। पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे