Ro no D15139/23

कलेक्टर ने एस्मा के तहत वरिष्ठ मंडी सचिव प्रवर श्रेणी डोंगरगांव गोपाल राम सुनहरे को कारण बताओ नोटिस किया जारी

बिना अनुमति के जिले से प्रवास करने एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस किया जारी
राजनांदगांव 15 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बिना अनुमति के जिले से प्रवास करने एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ मंडी सचिव प्रवर श्रेणी डोंगरगांव श्री गोपाल राम सुनहरे को छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1969 (एस्मा) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के संबंध में आवश्यक बैठक ली गई। जिसमें वरिष्ठ मंडी सचिव प्रवर श्रेणी डोंगरगांव श्री गोपाल राम सुनहरे अनुपस्थित रहे तथा राजनांदगांव जिले से बिना सक्षम अनुमति प्राप्त किए जिले से बाहर अन्यत्र प्रवासरत होने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा धान खरीदी से संबंधित समस्त कर्मचारियों की सेवा को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है।
कारण बताओ नोटिस में वरिष्ठ मंडी सचिव प्रवर श्रेणी डोंगरगांव श्री गोपाल राम सुनहरे को यह कहा गया है कि 24 घण्टे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर लिखित कारण प्रस्तुत करे, कि क्यों न उक्त कार्य को अत्यावश्यक सेवा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1969 (एस्मा) के आदेश का उल्लंघन मानते हुए विधिक कार्रवाई के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    मिठाई, डेयरी उत्पाद, पनीर, खोवा, तेल, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए

    राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित…

    Read more

    नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत पत्रकार वार्तालाप एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23 अगस्त को

    राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय रायपुर एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से