Ro no D15139/23

सामान्य प्रेक्षक ने किया उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 19 मई 2026/ छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, मई 2026 में होने वाले नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु जांजगीर-चांपा के अपर कलेक्टर श्री श्रानेन्द्र सिंह ठाकुर को कोरबा जिले का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रेक्षक  ठाकुर ने आज, 19 मई को विकासखण्ड करतला के अंतर्गत उप-निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत लबेद, केराकछार, घांठाद्ववारी व बरकोना (प्रत्येक में 1 पंच पद), सलिहाभांठा (1 सरपंच पद) तथा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 के अंतर्गत उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला और सुखरीखुर्द के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों का बारीकी से अवलोकन किया और संवीक्षा की प्रक्रिया में स्वयं मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम, निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल, मतगणना केंद्र तथा मतदान केंद्रों का आयोग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने कलेक्टर कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन शाखा) कोरबा का भी निरीक्षण कर उप-निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं।

  • Related Posts

    विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    *11 से 18 जुलाई तक जिलेभर में परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर चलेंगे व्यापक जनजागरूकता अभियान*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले…

    Read more

    ड्राइविंग प्रशिक्षण से बदली 31 युवाओं की राह

    *पुनर्वास नीति के तहत मिला कौशल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ड्राइविंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर स्वरोजगार (सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट) अपनाना आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन मार्ग है।…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स