Ro no D15139/23

ओलावृष्टि व असामयिक वर्षा से फसल क्षति: 72 घंटे में सूचना देकर लें बीमा लाभ

धमतरी, 18 मार्च 2026/- जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषकों से अपील की गई है कि वे समय पर सूचना देकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिन अधिसूचित ग्रामों के किसानों ने फसल बीमा कराया है और उनकी फसल ओलावृष्टि या असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई है, वे किसान अपनी क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को देना सुनिश्चित करें। इसके लिए किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 14447 एवं 18004190344 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बताया गया है कि समय सीमा के भीतर सूचना दर्ज कराने पर ही बीमा दावा मान्य होगा, जिससे कृषकों को प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की भरपाई मिल सकेगी। किसानों की सुविधा के लिए बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त अभिकर्ता एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले भी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

कलेक्टर ने कृषकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा निर्धारित समय-सीमा में अपनी फसल क्षति की जानकारी अवश्य दर्ज कराएं, ताकि उन्हें शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने नजदीकी कृषि कार्यालय, ग्राम स्तरीय अमले अथवा संबंधित बीमा प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta