Ro no D15139/23

स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंत्र दिलाएगा वैश्विक पहचानः आरएएमपी कार्यशाला संपन्न

धमतरी 26 जून 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर “उद्यम से विकास” श्रृंखला अंतर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाज़ार से जोड़ने के उद्देश्य से आज एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। स्थानीय जिंजर लीफ रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यशाला में “ई-कॉमर्स के माध्यम से बाज़ार पहुँच विकास” विषय पर जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार की आरएएमपी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाप्रबंधक श्री

सुरेन्द्रपुरी गोस्वामी , अग्रणी प्रबंधक श्री इन्द्रकुमार टिलवानी, पुरुषोत्तम चंद्राकर, ओजस्वी कृषक उत्पादक संगठन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है। यह कार्यशालाएँ उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।”

कार्यशाला में फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के एसोसिएट निदेशक श्री वरुण गोपालकृष्णन ने प्रतिभागियों को फ्लिपकार्ट मंच पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार, ग्राहक सेवा तथा ढाक/डिलीवरी व्यवस्था की जानकारी दी। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम), रायपुर के वरिष्ठ सहायक निदेशक श्री अमित उपाध्याय ने सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास तथा एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला के डिजिटल मार्केटिंग सत्र में श्री मीमो प्रसाद, निदेशक, इन्टेलीग्रेटर टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर ने बताया कि सीमित संसाधनों में भी उद्यमीमोबाइल ऐप्स, सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम, तथा निःशुल्क ऑनलाइन डिज़ाइन टूल्सके माध्यम से अपने उत्पादों कीब्रांडिंग, दृश्यता और ग्राहकों तक पहुँचको प्रभावी ढंग से बढ़ाकरबिक्री में वृद्धिकर सकते हैं। उन्होंने कारीगरों को डिजिटल विपणन की मूल बातें जैसे- उत्पाद की अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेना, आकर्षक विवरण लिखना, ग्राहकों से संवाद बनाए रखना, नियमित रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट करना और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने की रणनीतियाँ भी समझाई।
इस अवसर पर श्री योगेश शर्मा, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई , आरएएमपी सीएसआईडीसी, रायपुर ने आरएएमपी योजना के अंतर्गत राज्य में संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन, वित्तीय पहुँच और अन्य कई गतिविधियाँ प्रदेशभर में चल रही हैं, जिससे सूक्ष्म उद्यमों को प्रगति के अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में ज्ञानेश्वर सामल, संचालक, बडौदा आरसेटी ने भी उद्यमियों का मार्गदर्शन किया जिसमें स्व सहायता समूह के सदस्य अपने उत्पाद यथा बांस कला के उत्पाद, आर्गेनिक खाद्य उत्पाद, साबुन, डिटर्जेंट, सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों का प्रदर्शन किया। मिलेट उत्पादक एवं प्रसंस्करणकर्ता मुरली साहू तथा अन्य लघु उद्यमियों ने ई-कामर्स प्लेट फार्म की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यशाला में कुल 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें महिला उद्यमी, समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल रहे। यह कार्यशाला स्थानीय उद्यमियों, महिला समूहों एवं कारीगरों की डिजिटल मंचों से जोड़ने, उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बिक्री क्षमता को बढ़ावा देने में कारगर होगा।

  • Related Posts

    केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

    सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील   धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन…

    Read more

    अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    दो अलग-अलग टीमों ने पोढ़ीडीह और कोरगांव में दबिश देकर 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त   धमतरी, 25 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार