Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत प्राथमिक शाला गोगांव को मिले 7 नए शिक्षक

*पहले की अपेक्षा बच्चों को मिले अधिक शिक्षक, मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा*

रायपुर, 19 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में नए शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है।

इसी क्रम में रायपुर जिले की शासकीय प्राथमिक शाला गोगांव में 7 नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। पहले की तुलना में अब इस विद्यालय में कुल 17 शिक्षक हो गए हैं, जिससे 421 विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। अब छात्र-शिक्षक अनुपात बेहतर हो गया है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल पा रही है।

युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

शाला के प्रभारी श्री जीवराखन साहू ने बताया कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व यहां 10 शिक्षक थे तथा विद्यार्थियों की संख्या 488 थी। सभी बच्चों को समुचित रूप से ध्यान देने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब युक्तियुक्तकरण के बाद 17 शिक्षक हो गए हैं। अब 30 से 35 बच्चों का एक बैच बनाकर विद्यार्थियों को अधिक समय तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पा रहे हैं। पालकों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इस पहल पर प्रसन्नता जताई है। अब बच्चे पहले से अधिक उत्साह के साथ स्कूल आ रहे हैं और पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए