Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: तर्रागोंदी क्लस्टर शिविर में उमड़ा जनसैलाब 642 आवेदनों पर हुई त्वरित सुनवाई ​’अंतिम व्यक्ति’ तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं; मौके पर ही हुआ 172 मामलों का निपटारा बांटे गए प्रमाण पत्र और सहायता राशि

​ ​रायपुर, 04 जून 2026/ ​राज्य सरकार की ‘सुशासन’ प्रतिबद्धता को जमीनी स्तर पर उतारते हुए ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत तर्रागोंदी में विशाल क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सजे इस शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला।
​शिविर में तर्रागोंदी सहित कुल 18 ग्राम पंचायतों जोरातराई, सेमरा, सिलौटी, जुगदेही, कोर्रा, ईर्रा, गातापार, चरोटा, भेण्डरा, सुपेला, पचपेड़ी, रामपुर, हंचलपुर, बोरझरा, गाड़ाडीह, सिलघट एवं सेमरा-बी के ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी मांगें और समस्याएं शासन के समक्ष रखीं।

​एक ही छत के नीचे सजे विभागों के स्टॉल

​शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा सूचनात्मक एवं सेवामूलक स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से न केवल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रेडिबल जानकारी दी गई, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

मौके पर मिली राहत

​शिविर के दौरान कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे ​मांग संबंधी 624 और ​शिकायत संबंधी 18 आवेदन प्राप्त हुए।​मौके पर 172 आवेदनों का निराकरण जिसमे 170 मांग एवं 2 शिकायत के आवेदन थे।​शेष आवेदन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। ​प्रशासन का संकल्प है कि आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

​खुशियों की सौगात: बांटी गई सामग्री और सहायता राशि

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र, वित्तीय सहायता के चेक, आवश्यक किट, कृषि व अन्य उपकरण, सामग्री तथा कल्याणकारी योजनाओं के कार्ड वितरित किए गए। एक ही स्थान पर सारी प्रशासनिक सुविधाएं मिल जाने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे, जिससे शासन और जनता के बीच का विश्वास और मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ