Ro no D15139/23

खेत-खलिहानों तक पहुंचा सुशासन, किसान को मिला त्वरित लाभ कृषक प्रकाश सिंह गोंड को मिला मोटर पंप, सिंचाई को मिली नई ताकत

कोरबा 11 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वास्तव में धरातल और जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुशासन तिहार 2026 उसी सशक्त सोच का स्वरूप बनकर आज आमजन के जीवन में खुशहाली, राहत और समृद्धि ला रहा है। जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन स्वयं लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में न केवल संतोष का भाव बढ़ा है, बल्कि शासन के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम जेंजरा निवासी कृषक  प्रकाश सिंह गोंड के जीवन में भी सुशासन तिहार नई उम्मीद लेकर आया है। मेहनतकश किसान  गोंड अपने परिवार के साथ लगभग चार से पांच एकड़ भूमि में कृषि कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच वे वर्षों से पारंपरिक रूप से धान की खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं और खेती ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत है।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत धनरास में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि कार्य को बेहतर बनाने हेतु उन्हें 2 एचपी क्षमता का मोटर पंप प्रदान किया गया। मोटर पंप मिलने से अब उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खेती कार्य में आसानी आने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे उनकी खेती को नई मजबूती मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।
उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से किसानों को वास्तविक राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे गांव और किसानों तक पहुंच रही हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta