Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 रू जिले में सुशासन तिहार 2025 की की गई शुरुआत

सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में रखी जा रही समाधान पेटी

जशपुरनगर 08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित कराने हेतु राज्य में ‘‘सुशासन तिहार -2025‘‘ संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में समाधान पेटी रखी जा रही है, जिसमें आम जनता अपनी समस्याएंए मांग एवं सुझाव रख रही है। आज 8 अप्रैल 2025 से सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत हुई है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में लोग आकर अपने आवेदन समाधान पेटी में डाल रहे हैं।
विदित हो कि सुशासन तिहार 2025 तीन चरणों में होगा। पहला चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगा।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राज्य सरकार के मंशानुरूप जिले में ‘‘सुशासन तिहार 2025‘‘ के आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत बगीचा सहित 93 पंचायत मुख्यालयों में समधान पेटी रखा गया। साथ ही ग्राम पंचायत कोहपानी, ग्राम पंचायत सिंगीबहर, ग्राम पंचायत बगिया, ग्राम पंचायत ढूंढरुडांड, ग्राम पंचायत चेटबा, ग्राम पंचायत बम्बा, चड़िया, सहित जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार आयोजित किया गया। साथ ही इस दौरान कुनकुरी तहसील में राजस्व पखवाड़ा शिविर, घुघरी में राजस्व शिविर, ग्राम पंचायत कुटमा में प्रधानमंत्री जनमन आवास जागरूकता कार्यक्रम अभियान शिविर आयोजित किया गया। और मोर आवास  जनमन स्वीकृत आवास शिविर  लगकर आवास जल्द पूर्ण करने प्रोत्साहित किया गया। जिनका आवास पूर्ण हो गये उनको प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

  • Related Posts

    पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

    जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    Read more

    युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

     जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ