Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 में जनसमस्याओं का हुआ समाधान, खम्हरिया क्लस्टर में राजस्व प्रकरण के 162 आवेदनों का शत-प्रतिशत हुआ निराकरण

अम्बिकापुर 30 मई 2025/  सुशासन तिहार में राजस्व प्रकरणों का हो रहा शत-प्रतिशत निराकरण होने से हितग्राहियों को बड़ी खुशियां मिल रही है। उदयपुर विकासखंड के खम्हरिया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना था।

सुशासन तिहार अंतर्गत खम्हरिया क्लस्टर में राजस्व के कुल 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शत-प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया, जिससे लोगों में उत्साह देखने को मिला।
खम्हरिया ग्राम पंचायत के रहने वाले श्री देवेश सिंह ने बताया कि फौती नामांतरण के लिए मैंने पहले भी आवेदन किया था। लेकिन उस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस बार सुशासन तिहार में अपने ग्राम पंचायत में फौती नामांतरण के लिए आवेदन दिया। जिसका एक महीने में निराकरण हो गया। समाधान शिविर में अधिकारियों ने मुझे इसकी जानकारी दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में ऐसे ही काम जारी रहें जिससे लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण हो।
खम्हरिया क्लस्टर में नुनेरा, रीखी, शंकरपुर, खम्हरिया, नमना, कलचा, देवटिकरा, जामडीह, तोलगा, भदवाही ग्राम पंचायत को मिलाकर राजस्व विभाग में सीमांकन- 24 आवेदन,फौती नामांतरण- 36 आवेदन,बंटवारा- 15 आवेदन, वन पट्टे की मांग- 39 आवेदन, ऋण पुस्तिका- 6 आवेदन, त्रुटि सुधार- 13 आवेदन,अन्य-29 आवेदन, मांग-153 आवेदन, शिकायत- 9 आवेदन,  कुल 162 प्रकरण प्राप्त हुए थे। जिसका शत-प्रतिशत निराकरण हुआ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं आवेदन के माध्यम से रखीं। जिस पर विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए शत-प्रतिशत समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!