Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 तत्काल लर्निंग लाईसेंस मिलने पर लालाराम साहू एवं योगेश्वर कंवर के चेहरे पर दिखाई दी उत्साह और खुशी

गांव की आम जनता की समस्याओं का आसानी से हो रहा निराकरण
राजनांदगांव 06 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम विचारपुर नवागांव में आयोजित समाधान शिविर में परिवहन विभाग के स्टाल में तत्काल लर्निंग लाईसेंस मिलने पर ग्राम विचारपुर नवागांव निवासी श्री लालाराम साहू के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से वे वाहन चलाने के लिए लाईसेंस नहीं बना पा रहे थे। सुशासन तिहार पर उन्होंने लर्निंग लाईसेंस के लिए आवेदन पेश किया था। उन्होंने कहा कि तत्काल ही समाधान शिविर में लर्निंग लाईसेंस बनाकर प्रदान किया गया। जिससे वे बहुत खुशी और अच्छा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल बहुत अच्छी है, जिससे गांव की आम जनता की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो रहा है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया। इसी तरह ग्राम ग्राम विचारपुर नवागांव निवासी श्री योगेश्वर कंवर को भी आज लर्निंग लाईसेंस मिला। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनकी समस्या का आसानी से समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल