Ro no D15139/23

समाधान शिविर विचारपुर नवागांव में 130 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

– ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
राजनांदगांव 06 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। आज विचारपुर नवागांव समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य जांच में 110 लोगों का ब्लड प्रेशर जांच, 98 नागरिकों का मधुमेह की जांच एवं 90 से अधिक लोगों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। 20 लोगों की नेत्र जांच व 14 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग भी की गई तथा 3 हितग्राहियों के त्वरित रूप से आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभान्वित किया गया।
विचारपुर नवागांव में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन एवं विकासखंड स्तरीय टीम तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित होकर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 में आवेदनों निराकरण के लिए टीम का गठन किया गया है। जिससे आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  नवरतन ने बताया कि जिले में 94 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है शेष 6 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी 70 वर्ष आयु व 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी निरंतर बनाये जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। समाधान शिविरों में जिनके कार्ड नहीं बने हैं वह उपस्थित होकर भी अपना कार्ड बनवा सकते हैं एवं विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच का लाभ समाधान शिविरों में आकर ले सकते हैं।

  • Related Posts

    मिठाई, डेयरी उत्पाद, पनीर, खोवा, तेल, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए

    राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित…

    Read more

    नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत पत्रकार वार्तालाप एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23 अगस्त को

    राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय रायपुर एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से