Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास की सौगात, हितग्राहियों ने सरकार को दिया धन्यवाद

जगदलपुर 05 मई 2025/  निर्धन परिवार के लिए एक सुरक्षित आशियाना बनाना किसी सपने से कम नहीं है और सरकार की संवेदनशील पहल से करीब महीने भर में ही पक्के आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो तो गरीब परिवार को सबसे बड़ी खुशी मिलती है। यह कहते हुए जगदलपुर ब्लॉक के तितिरगांव निवासी निर्मला पाण्डे, सुमित्रा और इंद्रा बताती हैं कि राज्य शासन के सुशासन तिहार अंतर्गत पहले चरण में ग्रामीण आवास के लिए आवेदन पत्र जमा किए थे जिसे अब स्वीकृति देकर गांव में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री किरण देव के हाथों स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया है। इन हितग्राहियों के साथ ही कुम्हरावण्ड निवासी बुकी एवं देवकी और तितिरगांव के हेमबती, गौरीबाई, इपोबती, शिवराम, पदमा, अमलचन्द्र, सुमसीताराम, एवं सोनाय को  प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत नवीन आवास निर्माण की स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। उक्त सभी हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

समाधान शिविर में अन्य ग्रामीणों की मांग भी पूर्ण हुई, जिसमें सुशासन तिहार 2025 के तहत श्रम विभाग में विभिन्न प्रकार की मांग हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करते हुए हितग्राही नीला बघेल एवं हेमनाथ को श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया। कार्ड प्राप्त करनीला बघेल एवं हेमनाथ ने सरकार की त्वरित पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब