Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

अम्बिकापुर 02 मई 2026/   मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली के रहने वाले श्री शिव कुमार दुबे के लिए यह शिविर खुशियों की नई किरण लेकर आया, जहाँ उनकी वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

जीविकोपार्जन में मिलेगी सुगमता
पेंशन स्वीकृति का पत्र प्राप्त करते ही श्री दुबे के चेहरे पर संतोष और मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब पेंशन की राशि से उनका जीविकोपार्जन सुगमता से चलेगा।

सुशासन तिहार के प्रति जताया आभार
श्री शिव कुमार दुबे ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, ष्छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गाँव-गाँव में मनाए जा रहे सुशासन तिहार से हम जैसे बुजुर्गों को बहुत लाभ मिल रहा है। पहले सरकारी प्रक्रियाओं के लिए शहर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गाँव में ही हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

बुजुर्गों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
प्रशासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित करना है। मुख्यमंत्री के निर्देशन ने वृद्धावस्था पेंशन जैसी हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, ताकि समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

सखौली के शिव कुमार दुबे जैसे अनेक वृद्धजन आज शासन की इन संवेदनशील योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा का भाव भी सुदृढ़ हो रहा है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन