Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः महिपाल को मिली खेती में आधुनिकता की ’धार’ शिविर में मांग आवेदन पर तत्काल समाधान, मिला 50 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रेयर पंप

अम्बिकापुर 08 मई 2026/  राज्य शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में आयोजित श्सुशासन तिहारश् किसानों के लिए खुशहाली की नई किरण लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी जिले के मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम पंचायत समनिया के प्रगतिशील किसान महिपाल एक्का ने जन समस्या निवारण शिविर में मांग का तत्काल निराकरण हुआ। उन्हें खेती-बाड़ी को आधुनिक बनाने के लिए शासन की ओर से विशेष सहायता प्रदान की गई।

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म
किसान महिपाल एक्का ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एक स्प्रे पंप मशीन खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि श्सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित , किए गए जन समस्या निवारण शिविरश् मांग का निराकरण हो रहा है। उन्होंने तत्काल शिविर में स्प्रे पंप के लिए आवेदन किया। आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत की भारी छूट मिला है।  इस सुविधा का उन्होंने लाभ उठाया।

फसल सुरक्षा से बढ़ेगी पैदावार
महिपाल एक्का मुख्य रूप से टमाटर और प्याज की खेती करते हैं। उन्होंने बताया, अब मैं समय पर अपनी फसलों में दवाई का छिड़काव कर सकूँगा। इससे न केवल कीड़े-मकोड़ों से फसल की रक्षा होगी, बल्कि हमारी मेहनत भी सफल होगी। हम काफी समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे।

सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
योजना का सीधा लाभ मिलने पर हितग्राही महिपाल एक्का ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में किसानों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

सुशासन तिहार का संकल्प
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ये शिविर न केवल योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि मौके पर ही किसानों को कृषि यंत्र और सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिपाल जैसे हजारों किसान आज इन योजनाओं के जरिए आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा करेंगे अध्यक्षता डिजिटल तकनीकों के समावेश से न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली,…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट