Ro no D15139/23

09 मई को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

अम्बिकापुर 08 मई 2026/  राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा श्री शक्ति सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण, चैक बाउंस प्रकरण, परिवारिक विवाद, दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूारों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत चोरी संबंधी प्रकरण जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सकता है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शक्ति सिंह राजपूत ने बताया कि हाईब्रिड लोक अदालत के माध्यम से पुनः पक्षकारगण को यह अवसर प्रदान हो रहा है कि वे राजीनामा योग्य प्रकरणों में अपनी आपसी सहमति के आधार पर अपने मध्य के विवाद का अंत कर सकते हैं। पक्षकार मामले का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित न्यायालय, जहां उनका प्रकरण लंबित है, के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होने के अलावा वर्चुअल कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं। इस प्रकार न्यायालय में आए बिना भी अपने मामले का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं। उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि 09 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा के अंतर्गत सभी न्यायालयों तथा व्यवहार न्यायालय सीतापुर में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से अपने अपने विवाद का निराकरण करा कर अपने मध्य के मतभेदों को समाप्त करने के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा करेंगे अध्यक्षता डिजिटल तकनीकों के समावेश से न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली,…

    Read more

    महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    रायपुर, 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए सशक्तिकरण का प्रभावी केंद्र बनकर…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट