Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: मितानिन भारत कुंवर के बच्चे का जाति प्रमाण पत्र बना, वर्षों की चिंता हुई दूर

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बेनिया निवासी मितानिन श्रीमती भारत कुंवर के लिए यह अभियान बड़ी राहत लेकर आया। वर्षों से अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रयासरत भारत कुंवर को जनसमस्या निवारण शिविर में कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

*लंबे समय से चल रही थी परेशानी*

श्रीमती भारत कुंवर गांव में मितानिन के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र के लिए वे लंबे समय से प्रयास कर रही थीं, लेकिन तकनीकी कारणों और प्रक्रियागत कठिनाइयों के चलते उनका काम नहीं हो पा रहा था।

*शिविर में मिला तत्काल समाधान*

सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की और मौके पर ही उनके बच्चे का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

*मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

श्रीमती भारत कुंवर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली और उनके बच्चे के भविष्य के लिए जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र मिलने से शिक्षा एवं छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं का लाभ लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

*सुशासन तिहार से बढ़ा लोगों का भरोसा*

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सेवाएं अब लोगों को सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल