Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : आरंग के नगर पंचायत चंदखुरी में जनसमस्या निवारण शिविर, आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

 
कैबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल कहा आवेदनों का जल्द करें निराकरण

रायपुर, 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आरंग विकासखंड के नगर पंचायत चंद्रखुरी में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण का आयोजन किया गया। डॉ आंबेडकर सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में आसपास के वार्ड क्रमांक 1 से 15 से ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 28 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कर उनके चेहरे पर खुशियां लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को गति दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच विशेष उत्साह है और सरकार गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। साथ ही सभी आवेदनों का जल्द करें निराकरण।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।‌ उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत चंद्रखुरी के अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस, उपाध्यक्ष श्री रवि सोनी, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरगुजा में मिलीं 140 वर्ष पुरानी तंत्र साधना की दुर्लभ पांडुलिपियां सम्भागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा ने किया अवलोकन

      अम्बिकापुर 20 मई 2026/  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में संचालित पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले से लगातार महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की जानकारी सामने आ रही है।…

    Read more

    सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को

      रायपुर, 20 मई 2026। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा जिले के 22…

    Read more

    NATIONAL

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत