Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः बगदर्री और खम्हरिया में लागा समाधान शिविर, निराकृत आवेदनों की हितग्राहियों को दी गई जानकारी, अम्बिकापुर विधायक ने हितग्राहियों से संवादकर प्रदाय किया प्रमाण पत्र

अम्बिकापुर 30 मई 2025/  अब गांव में आम पेड़ के नीचे लोगों की समस्या का निराकरण सुनिश्चित हो रहा है। निराकृत आवेदनों की जानकारी सीधे संवाद कर हितग्राहियों को दी जा रही है। सुशासन तिहार अंतर्गत आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया और लखनपुर के बगदर्री में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित दर्ज कराई।

समाधान शिविर में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि,उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह,जनपद सदस्य श्री संतोष गुप्ता, श्रीमती रेवती यादव और श्रीमती शकुंतला सिंह उपस्थित रहे।
विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार युवा, जवान, किसान, बुजुर्ग और महिलाओं के हित सम्मान करती है। विष्णु के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को शत-प्रतिशत पक्का मकान बनेगा, वहीं महिलाओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार खुशियों की सौगात लेकर आया है अब आपके गांव में ही हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने  हितग्राहियों से संवाद करते हुए शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी साथ ही निराकृत आवेदनों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया।
उदयपुर के खम्हरिया ग्राम पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में खम्हरिया, नुनेरा, रीखी, शंकरपुर, नमना, कलचा, देवटिकरा, जामडीह, तोलगा, भदवाही ग्राम पंचायत को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया था जिसमें कुल 3565 आवेदन मांग और शिकायतों के आए थे, जिसमें 3565 प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण हुआ शेष लंबित 6 प्रकरण नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
लखनपुर के बगदर्री में बगदर्श, लँगा, खुटिया, निम्हा, पोतका, गुमगराखुर्द, गुमगराकला, परसोडीकला, बिनकरा मुटकी, जोधपुर, पुहपुटरा, कटकोना, सिरकोतंगा, गणेशपुर, गोरता ग्राम पंचायतों को मिलाकर समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मांग और शिकायत के कुल 4105 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4085 प्रकरण का निपटान किया गया है,शेष लंबित 20 आवेदन का निराकरण नियमानुसार जारी है।
सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होने से उनके परिवारों में खुशियां आईं हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल से शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो रही है।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!