Ro no D15139/23

“प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर 14 पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया

जिला पंचायत सीईओ ने दिए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

अम्बिकापुर 03 जून 2025/ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में “प्रधानमंत्री आवास योजना“ (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर 14 ग्राम पंचायत सचिवों के माह मई 2025 के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 30.05.2025 को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के अंतर्गत समस्त जनपदों की समीक्षा बैठक ली गई थी, बैठक में उनके द्वारा यह निर्देशित किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वर्ष 2024-25 में जिले को इस योजना के तहत जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने सभी काम कर रहे हैं, इसके बाद भी प्रगति नहीं लाना योजना के लक्ष्यपूर्ति में बाधक बन रहा है।
विगत एक माह में लगातार न्यून प्रगति वाले ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत बड़ादमाली के सचिव श्री रामवृक्ष यादव, टपरकेला सचिव के श्री नन्दलाल केरकेट्टा, लटोरी के सचिव श्री अरूण सोनवानी, खुटिया के सचिव श्री शिवभरोष राम, मानपुर के के सवि श्रीमती उर्मिला यादव, महेशपुर के सचिव श्री राजकुमार, बकनाकला के सचिव श्री मंगेश्वर, चंगोरी के सचिव श्री प्रकाश यादव, ललाती सचिव श्री गजानन्द राम, सरमना के सचिव श्री प्रकाश तिग्गा, बंशीपुर के सचिव श्री सुखलाल राम, सरगा के सचिव श्री युवराज पवन गुप्ता, चैनपुर के सचिव श्री सोनेकमल लकड़ा, और उरंगा के सचिव श्रीमती सुषमा महंत शामिल है।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!