Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना जनकल्याण का प्रभावी माध्यम, हजारों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत, 1156 नए शौचालयों को मिली मंजूरी

 

अम्बिकापुर 24 जून 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या निवारण का सशक्त माध्यम बना है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन को आम जनता के द्वार तक पहुंचा। जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो रहा है। जिले के सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में अधिकारी और मैदानी अमला समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया हैं।

जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल 540 नवीन राशन कार्ड बनाए गए हैं, 752 राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए हैं, 1062 पात्र हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत की गई है, 1156 नए शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा 79 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए हैं।

उदयपुर में सर्वाधिक निराकरण
जनपद पंचायत उदयपुर ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। यहां 249 नए राशन कार्ड बनाए गए, 194 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 369 पेंशन स्वीकृत की गईं, 265 नए शौचालयों की मंजूरी दी गई तथा 11 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

उदयपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

सीतापुर में राशन कार्ड और शौचालय स्वीकृति में उल्लेखनीय कार्य

जनपद पंचायत सीतापुर में 70 नए राशन कार्ड बनाए गए तथा 320 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए। इसके अलावा 84 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत हुई, 300 नए शौचालयों की मंजूरी दी गई तथा 14 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

बतौली में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मिली गति
जनपद पंचायत बतौली में 40 नए राशन कार्ड बनाए गए, 55 राशन कार्डों में नाम जोड़े गए तथा 325 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत की गई। इसके अलावा 75 शौचालयों को मंजूरी दी गई और 12 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

मैनपाट में रोजगार और स्वच्छता को मिला बढ़ावा
जनपद पंचायत मैनपाट में 13 नए राशन कार्ड बनाए गए, 17 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए तथा 65 पेंशन स्वीकृत की गईं। इसके अतिरिक्त 250 नए शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई और 34 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए, जो जिले में सर्वाधिक है।

लखनपुर और लुंड्रा में भी हुआ प्रभावी निराकरण

जनपद पंचायत लखनपुर में 14 नए राशन कार्ड बनाए गए, 13 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 57 पेंशन स्वीकृत की गईं, 240 शौचालयों को मंजूरी दी गई तथा 1 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किया गया।

इसी प्रकार लुंड्रा में 65 नए राशन कार्ड बनाए गए, 132 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 134 पेंशन स्वीकृत की गईं तथा 1 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किया गया।

अम्बिकापुर में भी हितग्राहियों को मिला लाभ
जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 89 नए राशन कार्ड बनाए गए, 21 राशन कार्डों में नए नाम जोड़े गए, 28 पेंशन स्वीकृत हुईं, 26 शौचालयों की मंजूरी दी गई तथा 6 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए।

सुशासन तिहार में जन समस्या का समाधान
सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम यह दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की अवधारणा धरातल पर प्रभावी रूप से साकार हुई है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस