Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद की नई राह

*तीन दिव्यांजनों को मिला सहायक उपकरण*

 

रायपुर, 08 जुलाई 2026/ शासन की जनहितकारी पहल सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी पहल के तहत समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों के आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए।

 

कोण्डागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत मगेदा निवासी श्री हीरू राम ने सुशासन तिहार के दौरान मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला कार्यालय में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया। प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे अब उनका आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज और आत्मनिर्भर हुआ है।

 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत जिराकसा के श्री जगन्नाथ तथा ग्राम पंचायत कुरलूबहार के श्री दयनु राम नेताम को उनकी आवश्यकता के अनुरूप स्मार्ट केन उपलब्ध कराई गई। इन सहायक उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ी है और स्वतंत्र रूप से आने-जाने में उन्हें काफी मदद मिलेगी।

 

हितग्राहियों ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ, जिससे उन्हें नई उम्मीद और आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल