Ro no D15139/23

सुशासन तिहार लाया खुशियों की बहारः अनीता की समस्या हुआ निराकरण जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों हाथ बना नया राशन कार्ड गाँव में ही समस्या समाधान से ग्रामीण गदगद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

 

अम्बिकापुर 07 मई 2026/  सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की मजबूरी अब बीते दौर की बात हो गई है, क्योंकि शासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की श्सुशासनश् की प्राथमिकता अब धरातल पर रंग ला रही है। इसका एक उदाहरण उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मनगढ़ में आयोजित शिविर में देखने को मिला, जहाँ ग्राम पंचायत मरेया की रहने वाली श्रीमती अनीता को उनके राशन कार्ड के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए हाथों-हाथ नया राशन कार्ड प्रदान किया गया।

गाँव में ही मिला समाधान, दफ्तर जाने का समस्या खत्म
राशन कार्ड मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अनीता ने बताया कि उन्होंने सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उनका काम हो जाएगा। अनीता ने कहा, शिविर में आई थी और मुझे तुरंत राशन कार्ड मिल गया। मुझे कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरा राशन कार्ड अब मेरे अपने ही गाँव में बन गया है। हमारी समस्याओं का समाधान अब घर बैठे हो रहा है।

परिवार को मिलेगा संबल, नियमित मिलेगा राशन
हितग्राही अनीता ने बताया कि राशन कार्ड न होने के कारण परिवार के सामने खाद्यान्न सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब यह कार्ड बन जाने से उन्हें और उनके परिवार को शासन की योजना के तहत नियमित राशन प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए सुशासन तिहार की सराहना की।

संवेदनशील पहल के मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
सुशासन की इस नई व्यवस्था से प्रभावित होकर अनीता ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही आज हम जैसों की सुनवाई हमारे ही गांव में हो रही है।

सुशासन का संकल्प: मौके पर ही निराकरण

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ किया जाए। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। अनीता सहित शिविर में 5 ग्रामीणों ने उचित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर नवीन राशन कार्ड प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई