Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कानः 75 प्रतिशत अनुदान पर मिला विद्युत पंप, मुख्यमंत्री का जताया आभार दूर हुई सिंचाई की समस्या, अब समय पर मिलेगा खेतों को पानी, बढ़ेगी आमदनी

अम्बिकापुर 27 मई 2026/  राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अभियान के तहत किसानों की खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।

इसी कड़ी में ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलबा के रहने वाले किसान श्री चंद्रभान ने सिंचाई की समस्या को लेकर आवेदन किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शासन द्वारा उन्हें 75 प्रतिशत के भारी अनुदान पर 5 एचपी का विद्युत पंप स्वीकृत कर प्रदान किया गया है।

विद्युत पंप मिलने से उत्साहित किसान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, ’’पहले खेती-बाड़ी में सिंचाई करने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा था। पानी का स्रोत दूर होने के कारण बिना पंप के खेतों तक पानी पहुंचाना लगभग असंभव था।’’ उन्होंने बताया कि इस समस्या के कारण फसलें प्रभावित होती थीं, लेकिन अब सरकार की सुशासन तिहार में योजना का लाभ मिला जिससे बहुत सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा, अब हमें सिंचाई के लिए पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी। हम जब चाहेंगे, समय पर खेतों को पानी मिल जाएगा। सुशासन तिहार वास्तव में हम किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहा है।  इस त्वरित और लाभकारी सहायता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत प्रशासन सीधे आम जनता तक पहुंचकर उनकी मांग और समस्याओं का निराकरण कर रही है। कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने और किसानों को उन्नत तकनीकी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

      कोल्हुआ में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 398 ग्रामीणों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार रायपुर , 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनस्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता…

    Read more

    ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, 15 दिनों में हुआ निराकरण, व्हाट्सएप पर मिली आदेश की प्रति

    रायपुर, 10 जुलाई 2026/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल राजस्व सेवाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध