Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, मुख्यमंत्री की पहल से मिला त्वरित लाभ

’जन समस्या निवारण शिविर में बना जोधन राम का किसान क्रेडिट कार्ड

अम्बिकापुर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की श्सुशासन तिहारश् प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और त्वरित गति से पहुँच रहा है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले किसान जोधन राम इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं, जिनकी खेती की राह अब शासन की संवेदनशीलता से आसान हो गई है।

आवेदन के तुरंत बाद मिली सहायता

किसान जोधन राम ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। प्रशासन की कार्यकुशलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आवेदन के तत्काल पश्चात ही उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो गया। जोधन राम के अनुसार, पहले जिन प्रक्रियाओं में समय लगता था, वे अब सुशासन की बदौलत पलक झपकते ही पूरी हो रही हैं।

खाद-बीज की उपलब्धता से बढ़ी उम्मीदें

खेती-किसानी में समय का विशेष महत्व होता है। जोधन राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा उन्हें समय पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद और बीज उपलब्ध होंगे। सही समय पर इन संसाधनों के मिलने से न केवल उनकी खेती-बाड़ी में बड़ी मदद मिली है, बल्कि बेहतर फसल उत्पादन भी होगा है।

सुशासन तिहार के लिए जताया आभार

अपनी खुशहाली और समय पर मिली सरकारी मदद के लिए जोधन राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा,ज्ञसुशासन तिहार ने हमारी मुश्किलों को कम किया है। गांव में ही हमारी समस्या का समाधान हो रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जोधन राम जैसे अन्य सभी पात्र किसानों की समस्या का समाधान हो रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल