Ro no D15139/23

ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम घीना में आयोजित सुशासन तिहार

*शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर हितग्राही हुए खुश, 450 आवेदनों का हुआ निराकरण*

रायपुर, 09 मई 2026 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम घीना में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत घीना के 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं हितग्राही शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शासकीय हायर सेण्डरी स्कूल मैदान घीना में आयोजित शिविर में डौण्डीलोहारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य श्री गुलशन हिरवानी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को स्वामीत्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, मनरेगा जाॅब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नया राशन कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत हितग्राहियों को जाल एवं आईस बाॅक्स वितरण के अलावा शासन के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल कैम्प भी लगाया गया था।

इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। इसके अलावा शिविर में 20 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट भी प्रदान किया गया। ग्राम घीना में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 906 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 450 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यनपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक अमले के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं वास्तविक समस्याओं से रूबरू होेकर उनका समुचित निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि घीना में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पापरा, बुन्देली, रानीतराई कि, किसना, सिंगारपुर, भालूकोन्हा, हड़गहन, भुरकाभाट, मनकी क, केवट नवागांव, सुरेगांव, झिटिया, परसाडीह सु, फरदफोड़, भण्डेरा, घीना, मुढिया, भेडी सु, अहि. नवागांव, कसहीकला, बीजाभाठा, डेंगरापार, मुडखुसरा, भीमकन्हार और हथौद सहित 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे।

  • Related Posts

    दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में आंगनबाड़ी की नई शुरुआत

      किराये के कमरे से अपने भवन तक पहुंची बाल विकास सेवाएं, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त केंद्र 11.69 लाख रुपये की लागत से बने नवीन भवन में 47…

    Read more

    जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा

      राजस्व मंत्री ने छुहीपाली में किया सीड बॉल का बीजारोपण जल और मृदा संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार ​ रायपुर,11अगस्त 2026/सीड बॉल अभियान एक पर्यावरण संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल