Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन जनपद पंचायत जशपुर के जामटोली, बड़ाकरौंजा एवं बोकी क्लस्टर की तिथियों में किया गया बदलाव नगर पंचायत कुनकुरी में 16 मई तथा मनोरा जनपद के टेम्पू क्लस्टर में 30 मई को आयोजित होगा शिविर

 

 जशपुरनगर 13 मई 2026/ सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने, शासन और प्रशासन को आम नागरिकों के द्वार तक ले जाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन हो रहा है, जहां नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत कुनकुरी में पूर्व निर्धारित 11 मई  के स्थान पर अब 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत जशपुर के जामटोली क्लस्टर में आयोजित शिविर की तिथि 11 मई  से संशोधित कर 16 मई कर दी गई है। इस शिविर में जामटोली, बड़ाबनई, जुरतेला, पुत्रीचौरा,पिलखी, साईंटांगरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा एवं लोखंडी के ग्रामवासी शामिल रहेंगे। इसी तरह जनपद पंचायत जशपुर के बड़ाकरौंजा क्लस्टर में आयोजित शिविर की तिथि 18 मई से संशोधित कर 23 मई की गई है।  इसमें बड़ाकारौंजा, नीमगांव, रातामाटी, पैंकू, पीड़ी, बघिमा, गलौण्डा, टेकुल, तुरीलोदाम, झरगांव, गिरांग, घोलेंग, देवीडडगांव, जशपुर एवं जुरगुम के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत जशपुर के बोकी क्लस्टर में पूर्व निर्धारित 25 मई के स्थान पर अब 30 मई को शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बालाछापर, ग़म्हरिया, रेंगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुईकोना एवं सारुडीह के ग्रामीण शामिल रहेंगे।
इसके अलावा जनपद पंचायत मनोरा के टेम्पू क्लस्टर में भी शिविर की तिथि में संशोधन हुआ है। पूर्व निर्धारित 25 मई के स्थान पर अब शिविर 30 मई को आयोजित होगी। इस शिविर में सुरजूला, रजला, खुटापानी, घाघरा, करदना, टेम्पू, मुटू, पोंडीपटकोना, चड़िया, सोगड़ा, मनोरा, खोगा एवं डुमरटोली के ग्रामीण शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात