
इसके साथ ही ग्रामवासियों के मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन भी विभाग को प्राप्त हो रहें हैं।
जशपुर जिले में विघुत विभाग के एक आवेदन बधाई संदेश का भी प्राप्त हुआ है।
बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना निवासी नान राम ने सुशासन शिविर में विघुत विभाग को बधाई देते हुए आवेदन जमा किया है।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में उल्लेख किया है कि ग्राम कामारिमा,खैरापाठ,डुमरपानी सहित आस पास के गांव में बिजली आपूर्ति निरंतर हो रही है।
नान राम ने अपने बधाई संदेश में उल्लेख किया है कि बिजली की कोई समस्या आने पर बिजली विभाग में फोन करने पर तत्काल बिजली तार,विघुत लाईन ट्रांसफार्मर की सुधार कार्य किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में हमें लगा कि विघुत विभाग को एक बधाई संदेश देना तो जरूर बनता है।
जशपुर विकास खंड के कार्यपालन अभियंता श्री विनोद कुमार पंडित ने बताया कि जिले में विघुत आपूर्ति की कोई समस्या न होने पाए इसके लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।
इसके साथ ही सूचना मिलने पर तत्काल सुधार कार्य भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विघुत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विघुत आपूर्ति करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
विघुत विभाग के कर्मचारी बरसात हवा पानी, तूफान, गर्मी ठंड और रात हो या दिन सूचना मिलने पर तत्काल बिजली सुधार का कार्य शुरू कर देते हैं।









