Ro no D15139/23

सुशासन तिहारःगाँव में लगे शिविर ने दूर की केदारनाथ की चिंताः अब ’आयुष्मान कार्ड’ से मिला 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच

अम्बिकापुर 11 मई 2026/   प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ’सुशासन तिहार’ का असर अब सीधे आम जनता के दरवाजों तक पहुँच रहा है। जिले के मैनपाट विकासखण्ड के नर्मदापुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को बड़ी राहत मिल रही है। इसका एक जीवंत उदाहरण  केदारनाथ यादव हैं, जिनका आयुष्मान कार्ड गाँव में ही आयोजित शिविर में कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो गया।

खत्म हुई समस्या, गाँव में ही बना कार्ड
केदारनाथ यादव ने बताया कि वे काफी समय से आयुष्मान कार्ड बनवाने की सोच रहे थे, लेकिन जानकारी के अभाव और प्रक्रिया की जटिलता के डर से कार्ड नहीं बन पाया था। उन्होंने कहा पहले लगता था कि कार्ड बनवाने के लिए शहर जाना होगा या दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे। लेकिन जब हमारे गाँव में ही शिविर लगा, तो मैं वहाँ पहुँचा और मेरा कार्ड तुरंत बनकर तैयार हो गया। अब मुझे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

5 लाख रुपये तक की मिलेगी निःशुल्क ईलाज
कार्ड हाथ में आने के बाद केदारनाथ अब निश्चिंत हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें और उनके परिवार को बीमारी की स्थिति में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्ड के माध्यम से अब वे सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
अपनी खुशी साझा करते हुए केदारनाथ यादव ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और प्रशासन की इस पहल से हमारे जैसे ग्रामीणों का काम बहुत आसान हो गया है। गाँव में शिविर लगाकर कार्ड बनाना एक बहुत ही सराहनीय कदम है। इसके लिए मैं शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सुशासन तिहार अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई