Ro no D15139/23

कर्मचारियों की जरूरतों व मांगों को लेकर संवेदनशील है सरकार  अरुण साव

*नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी अधिवेशन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

रायपुर. 6 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी अधिवेशन में शामिल हुए। नगरीय निकायों के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघों द्वारा प्रदेश में पहली बार प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया था। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ईव्ही फास्ट चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ भी किया। रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायकगण सर्वश्री सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा भी अधिवेशन में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का दायित्व मिलने के बाद नगरीय निकायों में काम करने वाले कर्मचारियों का कल्याण पहले दिन से मेरी प्राथमिकता में रहा है। पिछले एक वर्ष में अनुकंपा नियुक्ति और पदोन्नति के विषय में सक्रियता से काम हुए हैं। विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए 353 नए पद स्वीकृत किए हैं। श्री साव ने कहा कि उन्होंने सभी नगरीय निकायों को इन स्वीकृत नए पदों पर 10 जनवरी तक अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है। अभियंताओं की पदोन्नति के बाद अभी 36 कर्मचारियों को सीएमओ पदोन्नत किया गया है। अन्य पदों पर भी इसकी कार्यवाही चल रही है। सभी निकायों के सेट-अप पुनरीक्षण के लिए भी हम लोग काम कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अधिवेशन में कहा कि कर्मचारियों की जरूरतों व मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील है। विगत एक वर्ष में वेतन के भुतान के लिए नगरीय निकायों को 373 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। लंबित वेतन के भुगतान के लिए 51 करोड़ 77 लाख रुपए जारी करने की फाइल पर आज ही दस्तखत करके आ रहा हूं। ओपीएस तथा छटवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए भी हम लोग वित्त विभाग से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए विभाग निकायों के नए सिरे से वर्गीकरण के साथ ही इनकी संरचना को मजबूत करने की पहल कर रहा है। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों के हर सुख-दुख में उनके साथ है। उनकी सभी समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर है।

श्री साव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय के कर्मचारी शहर के हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। शहरों को संवारने की महती जिम्मेदारी आप लोगों पर है। शहर और शहरवासियों को आप लोग अपना परिवार मानकर काम करेंगे तो काम के साथ बेहतर जुड़ाव होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप लोग इस अधिवेशन से अपने निकायों को मजबूत और सुदृढ़ करने का संकल्प लेकर जाएंगे। लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने के लिए नए उत्साह और ऊर्जा से काम करेंगे।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों से लगातार जुड़े हुए हैं। उनकी समस्याओं से हम लोक वाकिफ हैं। सरकार आप लोगों के सुख-दुख से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से कर रही है। उन्होंने निकाय के कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने और कैपेसिटी बिल्डिंग (Capacity Building) के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण का सुझाव दिया।

विधायक श्री सुनील सोनी ने अधिवेशन में कहा कि मुझे रायपुर निगम के साथ 12-13 साल काम करने का मौका मिला है। शहर को साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने में निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्थानीय सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों को समय पर करना इस अमले की जिम्मेदारी है। नागरिकों को समय पर सभी सुविधाएं मिले, यह सुशासन भी हम सबको मिलकर कायम करना है। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री बी.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री राजेश सोनी, संयोजक श्री संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री विकास मिश्रा और अधिकारी-कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य भी अधिवेशन में मौजूद थे।

  • Related Posts

    आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित*   रायपुर, 25 जून 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…

    Read more

    तृतीय लिंग समुदाय के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

    रायपुर, 25 जून 2026/समाज कल्याण विभाग द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 जुलाई 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह