Ro no D15139/23

प्रशासन गाँव की ओर-जनता के द्वार पहुँचेगी शासन की योजनाएं जिले में 09 से 29 जनवरी तक 39 ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविरों का होगा व्यापक आयोजन

जिले में शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को संतृप्त करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकास खंडों के क्लस्टर ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण-बंटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नल-जल जैसी सेवाओं के लिए आवेदन भी प्राप्त कर निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा विकासखण्ड स्तरीय शिविरों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव, फरसाबहार, जशपुर, बगीचा एवं कुनकुरी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों में तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि अधिकारी, उद्यान अधीक्षक, महिला-बाल विकास विभाग, खाद्य निरीक्षक, पशुपालन, रेशम विभाग, पंचायत अमला, आंगनबाड़ी, मितानिन, एनआरएलएम, कोटवार, पटवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर श्री व्यास ने निर्देशित किया है कि सभी नोडल अधिकारी शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर के उपरांत पालन प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचे और कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
जिले में सुशासन शिविरों की शुरुआत 09 जनवरी 2026 से होगी। इस दिन बम्हनी, सोलकेरा, बोखी एवं तिलंगा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। 10 जनवरी 2026 को कोरना, आरा, पगुराबहार एवं नकटीमुंडा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 12 जनवरी 2026 को दुलदुला विकासखंड के भुसडीटोली, जशपुर के बरगांव, फरसाबहार के उपरकछार तथा कांसाबेल के शब्द मुण्डा ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे। 15 जनवरी 2026 को सिरिमकेला, नरायणपुर, जामबहार, बिरिमडेगा एवं कोटानपानी ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविर आयोजित किए जाएंगे। 16 जनवरी 2026 को चटकपुर, पीडी, भेजरीडांड, झिमकी एवं सेमरकछार ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। 17 जनवरी 2026 को बेहराखार, पटिया एवं महेशपुर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 19 जनवरी 2026 को पकरीकच्छार, अलोरी, मुडाबहला एवं बुटंगा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। 22 जनवरी 2026 को चराईखारा, रेमने, काडरो एवं कलिया ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। 23 जनवरी 2026 को हेठकापा, ओरकेला एवं गायलुंगा ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविर आयोजित होंगे। 24 जनवरी 2026 को जोकबहला, घाघरा एवं बछरांव ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 29 जनवरी 2026 को गुरमाकोना ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर इस श्रृंखला का समापन किया जाएगा।
 

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध