Ro no D15139/23

शासन श्रमिकों के मेहनत की कीमत समझती है, उन्हें योजनाओं का लाभ दे रही है: सांसद भोजराज नाग

*6263 श्रमिकों के खाते में 02 करोड़ 96 लाख रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित*

रायपुर, 24 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन बालोद और श्रम विभाग के संयुक्त प्रयासों से आज जिले के हजारों श्रमिकों में खुशियों का संचार हुआ। जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में जिले के विकास की रीढ़ माने जाने वाले हजारों श्रमिकों को करोड़ों रुपये की सौगात दी गई। श्रमिक सम्मलेन में जिले भर से पहुॅचे पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री भोजराम नाग थे।

 

श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 6263 श्रमिकों के बैंक खाते में 02 करोड़ 96 लाख 15 हजार 740 रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। जिसमंें मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से 5513 श्रमिक, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना से 53 श्रमिक, मिनीमाता महतारी जतन योजना से 431 श्रमिक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से 30 श्रमिक और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से 236 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उक्त योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को डेमो चेक प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई।

 

श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि शासन श्रमिकों के पसीने की कीमत समझती है। हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर मोड़ पर सरकार आपके साथ खड़ी है। उन्होंने शासन द्वारा श्रमिकों में हित में लिए गए निर्णयों की भी विस्तृत जानकारी दी तथा सभी श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब श्रमिकों के बच्चे भी मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन पाकर ऊँचे सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने सभी अपंजीकृत श्रमिकों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने का आह्वान किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम को विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने भी संबोधित किया और सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने आभार प्रदर्शन किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

इस अवसर पर गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल