राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2026 का विमोचन किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल   रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2026 का विमोचन किया।   डेका ने कृषि पंचांग के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि पंचांग में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों, के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों का समावेश किया गया है, जो किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। डाॅ. चंदेल ने राज्यपाल   डेका को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अकादमिक, अनुसंधान तथा विस्तार कार्याें, विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राज्यपाल  डेका को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2026 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विगत 20 वर्षों से कृषि पंचांग का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न किसानोपयोगी जानकारियों का समावेश होता है। उन्होंने बताया कि कृषि पंचांग में वर्ष के 12 महीनों के कैलेन्डर एवं पंचांग के साथ-साथ किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान, विकास तथा विस्तार कार्यों, विभिन्न फसलों की नवीन उन्नत किस्मों, प्रमुख अनाज, दलहन, तिलहन, फल, फूल, सब्जी, मसाला आदि फसलों की कृषि कार्यमाला एवं उत्पादन तकनीक, नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों की प्रमुख गतिविधियों को शामिल किया जाता है। विमोचन समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. कपिल देव दीपक एवं निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

    जशपुरनगर 17 फरवरी 2026/ जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार विभिन्न विकासखंडों…

    Read more

    संघर्ष से सफलता तक कुनकुरी की नेहा खाखा बनीं नवगुरुकुल की प्रेरक पहचान

    जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवगुरुकुल से मिली दिशा फाइनेंस जूनियर एसोसिएट के रूप में कार्य कर बनी आत्मनिर्भर जशपुरनगर 17 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव