Ro no D15139/23

धरती आबा अभियान के अंतर्गत 15 नवम्बर को धमतरी में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

धमतरी । जिला प्रशासन धमतरी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर इस वर्ष जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 15 नवम्बर 2025, दिन-शनिवार को अपरान्ह 12:00 बजे से सामुदायिक भवन (विंध्यवासिनी माता मंदिर के पीछे), धमतरी में आयोजित होगा। इस अवसर पर विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजातीय वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रतिभावान जनजातीय विद्यार्थी, जनजातीय समुदाय के प्राकृतिक चिकित्सक (बैगा, गुनिया), जनजातीय शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, तथा जनजातीय वर्ग के शासकीय कर्मचारी शामिल हैं।

विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) सहित सभी अनुसूचित जनजातीय समुदायों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की अस्मिता, परंपरा और योगदान का सम्मान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। जिला प्रशासन द्वारा सभी जनजातीय बंधुओं से इस आयोजन में सहभागिता हेतु अपील की गई है।

  • Related Posts

    महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    बिहान योजना ने जगपति के जीवन में लाया बदलाव, ईंट निर्माण इकाई से बनीं ‘लखपति दीदी’

    अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/   ग्रामीण महिलाओं के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ योजना स्वावलंबन की नई रोशनी बिखेर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती जगपति…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे