Ro no D15139/23

धमतरी में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

म्युनिसिपल स्कूल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गौशाला मैदान में होगा समापन

धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धमतरी शहर में 13 अगस्त 2026, गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा आयोजित इस यात्रा में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों सहित सभी नागरिकों से उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की गई है।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे म्युनिसिपल स्कूल, धमतरी से होगा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरेगी। निर्धारित मार्ग के अनुसार यात्रा कोडुमल धर्मशाला, बजरंग चौक, शिव चौक, दुर्गा चौक बनियापारा, कचहरी चौक, गांधी चौक और गणेश चौक होते हुए गौशाला मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों और राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।

महापौर श्री रामू रोहरा एवं नगर पालिक निगम के समस्त पार्षदगण व एल्डरमेन ने धमतरी शहर के नागरिकों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता, गौरव और संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में सामूहिक सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप मिलेगा।

नगरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर म्युनिसिपल स्कूल पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल हों और ‘हर दिल में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभक्ति’ की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम