Ro no D15139/23

पशुधन के शीतलहर प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश जारी

शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुये राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (प्डक्) से आवश्यक तैयारी एवं बचाव के लिये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक ने पशुधन के शीतलहर प्रबंधन हेतु जिले के समस्त वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को पत्र जारी कर जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर के माध्यम से जन समुदाय में जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार कर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिसमें पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयां एवं चारा भण्डारण, ठंडी हवाओं से बचाव हेतु सभी पशु आवासों को सभी दिशाओं से ढकने, पशुधन के आहार एवं खानपान में वृध्दि करने, उच्च गुणवत्ता वाले चारा या चारागाहों का उपयोग करने, जलवायु अनुरूप शेड का निर्माण करने, जानवरों के बैठने हेतु सूखे भूसे रखने कहा गया है। उन्होंने पालतु जानवरों को शीत लहर से बचाव हेतु भवन के अन्दर रखने तथा उन्हें कंबल से ढकने हेतु भी निर्देशित किया है। उन्होंने दिशा निर्देशों के अनुसार  कार्यवाही करते हुए अपने-अपने संस्था अंतर्गत नजदीकी गौशाला, गौधाम व अन्य स्थल जहां पशुओं को रखा गया है का भ्रमण/भौतिक निरीक्षण करने कहा है।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल