Ro no D15139/23

डिजिटल टोकन व्यवस्था से अब आसानी से हो रही है खरीदी

महासमुंद जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में महासमुंद अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित कनेकेरा (शेर) में धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। समिति प्रबंधक श्री परमेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समिति में 29 किसानों द्वारा 1777 क्विंटल धान के लिए टोकन जारी किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक समिति में कुल 561 किसानों द्वारा 31 हजार 438 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है। वहीं, उपार्जित धान में से 15,620 क्विंटल मोटा धान का उठाव भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। भुगतान की प्रक्रिया भी सुरक्षित एवं भरोसेमंद है, जिससे किसानों का शासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
धान उपार्जन की इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया का लाभ ग्राम भलेसर निवासी किसान श्री लाभाराम साहू को भी मिला है। श्री साहू ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से टोकन काटकर आज 80.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। उनके पास कुल 8 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से उन्हें समय पर तौल, पारदर्शी प्रक्रिया और बिना किसी परेशानी के धान विक्रय की सुविधा मिली। इस सुविधा के लिए उन्होंने राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इसी तरह ग्राम बकमा के किसान घनश्याम चंद्राकर ने बताया कि उनके पास 80 एकड़ भूमि है, उन्होंने अब तक 2000 क्विंटल धान का विक्रय कर लिया है। उन्होंने बताया कि धान बेचने की प्रक्रिया पूरी तरह सहज रही और विक्रय की राशि सीधे उनके खाते में समय पर प्राप्त हो गई। आगे भी शेष धान के विक्रय को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। वे किसानों को समय पर उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलने से खुश हैं।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन